शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) का  मतलब शीघ्र गिर जाना । इस  शब्द का प्रयोग सेक्स के मामले में भी करते हैl  अगर किसी पुरुष का वीर्यपात अपेक्षा से जल्दी हो जाता है तो उसे शीघ्रपतन कहा जाता हैl  संभोग शुरू करते ही वीर्यपात हो जाए और पुरुष रोकना चाहकर भी उसे रोक न सके तो स्त्री को संबंध मे तृप्ति प्राप्त नही होती है l यह समस्या अगर बार–बार आए तो उस मामले मे  डॉक्टर से बात करना उचित है l  शीघ्रपतन एक आम समस्या है, लेकिन समय के साथ इसका उपचार  और प्रबंधन संभव होता  है। हालाँकि, कुछ मामलों में, इसे चिंता का विषय माना जा सकता है क्योंकि अधिकांश पुरुष इस बारे में शर्मिंदगी महसूस करते हैं। है। लगभग सभी पुरुष अपने यौन जीवन में कभी ना कभी  इस स्थिति के शिकार होते हैं।

शीघ्रपतन के लक्षण (Symptoms of Premature Ejaculation):

सेक्स करते समय पेनिट्रेशन (Penitration) के बाद शीघ्रपतन Premature Ejaculation के कारण स्खलन समय से जल्दी  या स्खलन में देरी करने में असमर्थता होती है। कभी कभी हस्तमैथुन (Masturbation)के समय भी यह समस्या हो सकती है। ज्यादातर मामलों में इसे उपचार की आवश्यकता नहीं हो सकती हैl लेकीन  यह लंबे समय तक  रहता है ,तभी डॉक्टर से मिलना और समय से उपचार लेना जरुरी होता है l क्योकी इससे शर्मिंदगी या हताशा  महसूस होती  हैl

शीघ्रपतन के उपचार (Treatment of Premature Ejaculation):

शीघ्रपतन का असर पुरुष के मानसिक स्वास्थ पर भी होता हैl इसलिए डॉक्टर उसके यौन और चिकित्सा इतिहास के बारे में गहन चर्चा करेते है । उसके बाद  शारीरिक परीक्षण किया जाता है। कई बार लैब टेस्ट्स (Lab Test) भी करना जरुरी होते हैl मरीज की समस्या देखकर  डॉक्टर इलाज करते है ।

काउंसलिंग (Counselling) –

मानसिक दबाव से भी यह समस्या होती हैंl इसी वजह से डॉक्टर मरीज से बात करके उसे दबाव मुक्त करते हैंl  और उसके कई तरीके खोजे जाते हैं। काउंसलिंग और ड्रग थेरेपी ऐसी प्रक्रियाएं हैं जो एक साथ होती हैं।

व्यायाम (Exercise) –

पैल्विक फ्लोर व्यायाम समय से पहले स्खलन वाले पुरुषों को चरमोत्कर्ष के लिए समय बढ़ाकर उनके स्खलन प्रतिवर्त को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

दवाएं  (Medicines) –

यह  दवाएं मौखिक होती है l इसमें एंटीड्रिप्रेसेंट्स, फॉस्फोडिएस्टरेज़ -5 इनहिबिटर और एनाल्जेसिक शामिल हैं। ये दवाएं डॉक्टर द्वारा अन्य दवाओं के संयोजन के साथ या अकेले निर्धारित की जाती हैं। यह दवाएं डॉक्टर के सलाह बिना लेना नुकसान दायक हो सकता हैl

कंडोम (Condomes) –

कंडोम संवेदनशीलता में कमी और स्खलन में देरी भी कर सकता है। क्लाइमेक्स कंट्रोल कंडोम ओवर-द-काउंटर उपलब्ध हैं जो कि क्लाइमेक्स में देरी करने के लिए बने लेटेक्स सामग्री से बने होते हैं।

Urolife Clinic, Pune मे इस समस्या पर सलाह और उपचार विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा किये जाते हैं l

डॉ. इरफान शेख, यूरोलॉजिस्ट (Urologist) और यूरो सर्जन (एमबीबीएस, एमएस (जनरल सर्जरी), एमसीएच यूरोलॉजी), पुणे के टॉप मूत्र रोग विशेषज्ञों में से एक हैं। यूरोलॉजी डिवीजन में डॉ. इरफान शेख गोल्ड मेडलिस्ट रह चूक हैं| उन्होंने पुण्यतिलाल बयारामजी जीजीभोय सरकारी मेडिकल कॉलेज और ससून जनरल अस्पताल से एमबीबीएस किया है। और पीजीआई, चंडीगढ़से जनरल सर्जरी  एमएस किया है। डॉ. इरफान शेख सालों से मूत्र रोग स्वास्थ्य समस्याओं पर उपचार कर रहे हैं|